Loading...
सैमसंग के अगले गैलेक्सी इवेंट की हुई घोषणा, गैलेक्सी S26 FE हो सकता है लॉन्च
सैमसंग के नए गैलेक्सी इवेंट का ऐलान

सैमसंग के अगले गैलेक्सी इवेंट की हुई घोषणा, गैलेक्सी S26 FE हो सकता है लॉन्च

Aug 20, 2026
04:10 pm

क्या है खबर?

सैमसंग ने अपने अगले गैलेक्सी इवेंट की तारीख 27 अगस्त घोषित कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी, लेकिन इवेंट में लॉन्च होने वाले उत्पादों के नाम अभी नहीं बताए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्यक्रम में गैलेक्सी S26 FE स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है। यह फोन पिछले कुछ समय से लीक और चर्चाओं में बना हुआ है। ऐसे में कंपनी के नए ऐलान पर तकनीक बाजार की नजरें टिकी हैं।

S26 FE

गैलेक्सी S26 FE हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैलेक्सी S26 FE में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

फोन में एक्सिनोस 2500 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है।

इस फोन में 4,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग भी दी जा सकती है। हालांकि, ये सभी जानकारियां अभी आधिकारिक नहीं हैं।

समय

कब और कैसे देख सकेंगे इवेंट?

सैमसंग का गैलेक्सी इवेंट 27 अगस्त को भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

कंपनी से उम्मीद है कि वह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अपनी आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के जरिए करेगी। भारतीय यूजर्स इसे फोन, कंप्यूटर या स्मार्ट टीवी पर घर बैठे देख सकेंगे।

इवेंट के दौरान कंपनी नए उत्पादों के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है। इस दौरान गैलेक्सी S26 FE से भी पर्दा उठने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

कीमत

कीमत और अन्य फीचर्स पर नजर

लीक के अनुसार, गैलेक्सी S26 FE की अमेरिकी कीमत करीब 799 डॉलर हो सकती है।

भारत में पिछले मॉडल गैलेक्सी S25 FE की कीमत 59,999 रुपये से शुरू हुई थी, इसलिए नए मॉडल की कीमत ज्यादा होने की संभावना है। फोन में एंड्रॉयड 17 आधारित वन UI 9 और नए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा, इसे सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिल सकते हैं। सैमसंग ने अभी फोन और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ADVERTISEMENT