Page Loader
वॉयस अनलॉक फीचर के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी S21, जनवरी में हो सकता है लॉन्च

वॉयस अनलॉक फीचर के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी S21, जनवरी में हो सकता है लॉन्च

Nov 30, 2020
10:30 pm

क्या है खबर?

दक्षिण कोरियाई मोबाइल कंपनी सैमसंग बहुत जल्द भारत में सैमसंग गैलेक्सी S21 लॉन्च करने वाली है। वैसे तो कंपनी के सभी स्मार्टफोन्स को भारतीयों के बीच काफी पसंद किया जाता है, लेकिन इसका लोगों को काफी दिनों से इंतजार है। इसकी काफी चर्चा भी हो रही है क्योंकि यह कई शानदार और अलग फीचर्स से लैस होगा। इसके शानदार फीचर्स में वॉयस अनलॉक भी शामिल है। इसकी मदद से यूजर्स बोलकर इस स्मार्टफोन को अनलॉक कर पाएंगे।

बिक्सबी वॉयस फीचर

बोल कर अनलॉक कर पाएंगे स्मार्टफोन

सैमसंग गैलेक्सी S21 में कंपनी अमेजन एलेक्सा जैसा फीचर दे रही है, जिसे कंपनी ने बिक्सबी वॉयस (Bixby Voice) नाम दिया है। इस फीचर के जरिये यूजर्स कमांड देकर स्मार्टफोन को अनलॉक कर पाएंगे। जैसे ही यूजर इस स्मार्टफोन के सामने 'हाय बिक्सबी' बोलगा स्मार्टफोन अपने आप अनलॉक हो जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी सैमसंग गैलेक्सी S21 के लॉक स्क्रीन सिक्योरिटी सेटिंग्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

जानकारी

कब होगा लॉन्च?

अभी कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, इसे साल 2021 की शुरुआत यानी जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी बिक्री फरवरी, 2021 से शुरू हो सकती है।

वेरिएंट्स

तीन वेरिएंट्स होंगे लॉन्च

कंपनी गैलेक्सी S21 को तीन वेरिएंट्स स्टैंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा में उतारा जाएगा। खबरों के अनुसार S21 के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 6.2 इंच की डिस्प्ले, प्लस में 6.7 इंच और अल्ट्रा में 6.8 इंच की डिस्प्ले हो सकती है। इसे भारतीय बाजार में फैंटम वॉयलेट, फैंटम ग्रे, फैंटम व्हाइट और फैंटम पिंक कलर में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

कैमरा

कैसा होगा कैमरा सेटअप?

अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो जानकारी के अनुसार इसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 64MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह एंड्रॉयड 11 ओपरेटिंग सिस्टम (OS) पर चलेगा। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए यह 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा और वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 से लैस होगा। यह 12GB रैंडम एक्सेस मैमोरी (RAM) और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध हो सकता है।

जानकारी

क्या होगी कीमत?

अभी कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। खबरों के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी S21 को भारतीय बाजार में 64,580 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।