LOADING...
बेंगलुरु में सामने आया दुर्लभ ब्लड ग्रुप, महिला के खून में मिला बिल्कुल नया एंटीजन
बेंगलुरु में सामने आया दुर्लभ ब्लड ग्रुप (तस्वीर: पिक्साबे)

बेंगलुरु में सामने आया दुर्लभ ब्लड ग्रुप, महिला के खून में मिला बिल्कुल नया एंटीजन

Jul 30, 2025
05:33 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारत की एक 38 साल की महिला के रक्त में एक ऐसा अनोखा और बेहद दुर्लभ एंटीजन मिला है, जो पहले कभी नहीं देखा गया था। यह मामला तब सामने आया जब बेंगलुरु में डॉक्टरों ने उसकी हृदय सर्जरी से पहले रक्त मिलान करना चाहा। 10 महीने चली लंबी और सावधानीपूर्वक जांच के बाद डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की और इसे चिकित्सा के इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण खोज माना जा रहा है।

मामला

परिवार के 20 सदस्यों से भी नही हुआ मेल 

इस महिला का O+ रक्त सभी सामान्य नमूनों के साथ बिल्कुल भी असंगत पाया गया। डॉक्टरों ने इसे 'पैनरिएक्टिव' कहा, जिसका मतलब है कि यह किसी भी सामान्य रक्त से मेल नहीं खाता। इस वजह से परिवार के 20 सदस्यों के रक्त की भी जांच की गई, लेकिन कोई मेल नहीं मिला। डॉक्टरों ने बिना रक्त चढ़ाए सर्जरी की, जो पूरी तरह सफल रही और महिला को कोई दिक्कत नहीं हुई।

 नाम 

CRIB नाम से दर्ज हुआ नया समूह  

महिला के रक्त का नमूना यूनाइटेड किंगडम (UK) की लैब में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने खून में नया तत्व पाया। यह नया एंटीजन 'क्रोमर' सिस्टम में मिला, इसलिए इसका नाम CRIB रखा गया। जून, 2025 में इसकी घोषणा हुई और यह महिला अब इस ब्लड ग्रुप की पहली पहचान की गई मरीज बनी है। भारत अब 2,100 दाताओं की एक खास सूची बना रहा है, जिनमें 21 बहुत ही दुर्लभ ब्लड ग्रुप हैं।