Loading...
28 अगस्त को लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, कब देख सकेंगे नजारा
28 अगस्त को लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण

28 अगस्त को लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, कब देख सकेंगे नजारा

Aug 21, 2026
06:30 pm

क्या है खबर?

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए यह महीना खास है, क्योंकि इस महीने चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। 28 अगस्त को होने वाला यह आंशिक चंद्र ग्रहण सामान्य ग्रहण से ज्यादा गहरा रहेगा। सबसे ज्यादा ग्रहण के समय चांद का करीब 93 प्रतिशत व्यास पृथ्वी की गहरी छाया में चला जाएगा। नासा के अनुसार, चांद की सतह का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा धुंधला दिखाई देगा। हालांकि, यह पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं होगा।

समय

भारत में कब और कैसे देखें?

भारत में यह चंद्र ग्रहण दिन के समय होगा, इसलिए यहां से इसे आसमान में देखना संभव नहीं होगा।

ग्रहण का आंशिक चरण भारतीय समयानुसार सुबह करीब 8:03 बजे शुरू होगा और सुबह 9:44 बजे इसका अधिकतम प्रभाव रहेगा। उस समय चांद भारत में क्षितिज के नीचे होगा।

इसलिए भारत के लोग इसे सीधे नहीं देख पाएंगे। यह खगोलीय घटना अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगी।

ग्रहण

चांद लाल या नारंगी क्यों दिखेगा?

चंद्र ग्रहण के दौरान चांद का कुछ हिस्सा लाल, नारंगी या तांबे जैसा दिखाई दे सकता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सूर्य की रोशनी चांद तक पहुंचने से पहले पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती है। वायुमंडल नीली रोशनी को ज्यादा बिखेरता है, जबकि लाल और नारंगी रोशनी अपेक्षाकृत आसानी से आगे निकलती है।

इसका कुछ हिस्सा चांद की ओर मुड़ता है, जिससे ग्रहण के दौरान लाल चमक दिखाई देती है। यह 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण है।

ADVERTISEMENT