ओप्पो ने जारी किया भारत में कलरOS 17 का रोलआउट शेड्यूल, जानिए क्या है इसकी खासियत
क्या है खबर?
ओप्पो ने भारत के लिए कलरOS 17 रोलआउट शेड्यूल की घोषणा की है। इसके तहत स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए यह अपडेट अक्टूबर, 2026 से 2027 की पहली तिमाही के बीच मिलेगा। इस अपडेट में नया डिजाइन किया गया इंटरफेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और अतिरिक्त सुरक्षा टूल्स शामिल हैं। रोलआउट शेड्यूल के अनुसार, यह अपडेट 29 अक्टूबर को चुनिंदा डिवाइस पर आना शुरू हो जाएगा। इसके बाद इससे लैस डिवाइस की संख्या बढ़ती चली जाएगी।
उपलब्धता
ऐसे चेक कर सकते हैं अपडेट मिला या नहीं
जब किसी डिवाइस के लिए अपडेट उपलब्ध हो जाएगा तो यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर 'सेटिंग्स' में जाकर 'अबाउट डिवाइस' में 'कलरOS वर्जन' या 'सॉफ्टवेयर अपडेट' विकल्प चुनकर इसे चेक कर सकते हैं।
इसके बाद वे उपलब्ध अपडेट्स देख सकते हैं और अगर, कलरOS 17 उपलब्ध है तो स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
कंपनी का कहना है कि रोलआउट बैच में होगा, इसलिए हो सकता है कि तय तारीख पर सभी डिवाइस पर अपडेट न दिखे।
खासियत
नए ऑपरेटिंग सिस्टम में मिलती हैं ये खूबियां
कलरOS 17 में 'लिविंग फ्लो डिजाइन' नाम का एक नया इंटरफेस दिया गया है, जो विजुअल इफेक्ट्स, स्मूथ एनिमेशन और रिस्पॉन्सिव टच फीडबैक पर आधारित है।
इसका नया रेंडरिंग आर्किटेक्चर, पिछली पीढ़ी की तुलना में कुछ खास स्थितियों में रेंडरिंग वर्कलोड को 30 फीसदी तक और रेंडरिंग से जुड़े RAM के इस्तेमाल को 25 फीसदी तक कम कर सकता है।
इसमें माइंड पायलट, फोटो एजेंट, माइंड स्पेस जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं, जो कई काम आसान बना देते हैं।