OpenAI का आगामी स्पड होगा सबसे स्मार्ट AI मॉडल, सवालों के जवाब पाना होगा आसान
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI अपने अगले AI मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका कोडनेम 'स्पड' है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कंपनी एंटरप्राइज मार्केट में एंथ्रोपिक से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अपने मुख्य उत्पादों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहती है। बिग टेक्नोलॉजी पॉडकास्ट के दौरान अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन ने इस नए मॉडल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्पड ChatGPT के लिए एक नया बेस मॉडल होगा।
खासियत
क्या होगी आगामी मॉडल की खासियत?
ब्रॉकमैन ने संकेत दिया कि स्पड अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं अधिक स्मार्ट होगा। इसे GPT 5.5 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। OpenAI प्रमुख ने यह भी कहा कि स्पड विस्तृत यूजर स्पष्टीकरण की आवश्यकता के बिना कार्यों के संदर्भों को बेहतर ढंग से समझेगा। इससे AI मॉडल के साथ यूजर्स की बातचीत अधिक सहज और निर्बाध हो सकती है। स्पड फिलहाल प्री-ट्रेनिंग चरण में है और इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है।
कारण
इस कारण ला रही नया माॅडल
यह नया AI मॉडल OpenAI के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि कंपनी अपने मुख्य उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करके अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ, कंपनी ने ChatGPT के लिए इरोटिक मोड पर काम रोक दिया है और अपने वीडियो जनरेशन प्लेटफॉर्म सोरा को बंद कर दिया है। ब्रॉकमैन ने कहा कि कंपनी ने यह निर्णय आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लिया है।