Loading...
OpenAI प्रिपर्डनेस टीम को किया भंग, जानिए क्या करती थी यह काम
OpenAI ने AI मॉडल्स के जोखिम बताने वाली टीम को खत्म कर दिया है

OpenAI प्रिपर्डनेस टीम को किया भंग, जानिए क्या करती थी यह काम

Aug 17, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

OpenAI ने अपनी 'प्रिपर्डनेस टीम' को भंग कर दिया है, जो उसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल के जोखिम के स्तर का आकलन करने की जिम्मेदारी संभालती थी। रिपोर्ट के अनुसार, ChatGPT निर्माता ने पिछले महीने अपनी इस टीम को खत्म कर दिया। बता दें कि यह टीम पता लगाती थी कि क्या उसके AI मॉडल गंभीर या विनाशकारी जोखिम पैदा कर सकते हैं और उन जोखिमों को कम करने के तरीके विकसित करने का भी काम करती थी।

असर

क्या इस फैसले का कर्मचारियों पर पड़ेगा असर?

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि OpenAI ने शायद इस बदलाव के कारण किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला है।

इसके बजाय, सीनियर कर्मचारियों को उसकी मौजूदा टीमों में भेजा गया है, जहां वे साइबर और बायो जैसी तैयारियों के खास क्षेत्रों पर काम करेंगे।

प्रिपर्डनेस यूनिट को बंद करने का फैसला AGI की तैयारी, मिशन अलाइनमेंट और सुपर-अलाइनमेंट पर ध्यान देने वाली टीमों को खत्म किए जाने के बाद लिया गया है।

चिंता 

मॉडल्स की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता 

रिपोर्ट के मुताबिक, हगिंग फेस वाली घटना के बाद तनाव और बढ़ गया है। कंपनी के मॉडल्स ने एक टेस्ट में अमेरिकी कंपनी हगिंग फेस को हैक करने की कोशिश की थी।

ऐसे में इन बदलावों ने OpenAI के सुरक्षा से जुड़े नजरिए को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

इस साल फरवरी में कंपनी ने अपनी मिशन अलाइनमेंट टीम को भंग कर दिया था, जो AI मॉडल को कंपनी के मूल्यों के अनुरूप बनाए रखने के लिए ज़िम्मेदार थी।

ADVERTISEMENT