LOADING...
वनप्लस स्मार्टफोन्स के लिए ऑक्सीजनOS 13.1 अपडेट उपलब्ध
कंपनी वनप्लस 11 समेत कुछ पुराने मॉडल्स के अपडेट जारी कर रही है (तस्वीर: वनप्लस)

वनप्लस स्मार्टफोन्स के लिए ऑक्सीजनOS 13.1 अपडेट उपलब्ध

May 21, 2023
06:02 pm

क्या है खबर?

वनप्लस अपने फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 11 समेत कुछ पुराने मॉडल्स के लिए ऑक्सीजनOS 13.1 अपडेट जारी कर रही है। गेम के शौकीन लोगों को के लिए वनप्लस ने गेम असिस्टेंट में चैंपियनशिप मोड पेश किया है। यह मोड नोटिफिकेशंस, कॉल्स को डिसेबल करके एक बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

फीचर्स

अपडेट के अन्य फीचर्स

वनप्लस 10 प्रो यूजर्स ऑक्सीजनOS 13.1 अपडेट के साथ बेहतर सिस्टम स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं। यह अपडेट स्मार्टफोन की बैटरी लाइट को भी बढ़ाता है, जिससे यूजर्स एक लंबा और बेहतर परफारमेंस एक्सपीरियंस पाएंगे। कंपनी वर्तमान में यूजर्स के लिए इस OS अपडेट को धीरे-धीरे भारत में रोल आउट कर रही है। यूजर्स स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर, सॉफ्टवेयर अपडेट विकल्प पर क्लिक करके अपडेट की उपलब्धता चेक कर सकते हैं।

डिवाइस

वनप्लस 11 के साथ-साथ इन पुराने मॉडल को मिलेगा अपडेट

वनप्लस 11 के साथ-साथ वनप्लस 11R, वनप्लस 10 प्रो, वनप्लस 10R, वनप्लस 10T, वनप्लस 9R, वनप्लस 8T, वनप्लस 9 प्रो 5G, वनप्लस 9 5G, वनप्लस 8, वनप्लस 8 प्रो, वनप्लस 9RT 5G, वनप्लस नॉर्ड 2, वनप्लस नॉर्ड 2T, वनप्लस नॉर्ड CE, वनप्लस नॉर्ड CE 2 और वनप्लस नॉर्ड CE 2 लाइट को भी अपडेट मिलेगा। बता दें, इस अपडेट के साथ वनप्लस 8 प्रो, 8T, 9, 9 प्रो और 9R यूजर्स को नए विजेट्स भी मिलेंगे।