LOADING...
अब चार घंटे तक कर सकेंगे इंस्टाग्राम लाइव, मिल रही डाउनलोड करने की सुविधा

अब चार घंटे तक कर सकेंगे इंस्टाग्राम लाइव, मिल रही डाउनलोड करने की सुविधा

Oct 29, 2020
01:32 pm

क्या है खबर?

इंस्टाग्राम के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने लाइव की लिमिट को बढ़ा दिया है। पहले यूजर्स इस फीचर्स का उपयोग केवल एक घंटे के लिए कर सकते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम लाइव के समय को चार घंटे तक बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब है कि यूजर्स अब इंस्टाग्राम से चार घंटे तक लगातार लाइव कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने एक और खास फीचर पेश किया है।

लाइव आर्काइव

लाइव आर्काइव फीचर भी किया लॉन्च

इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए लाइव की सीमा को बढ़ाने के साथ-साथ एक अन्य फीचर लाइव आर्काइव लॉन्च किया है। इसकी मदद से अब यूजर्स की लाइव वीडियोज 30 दिनों तक सेव रहेंगी। इतनी ही नहीं इस फीचर के जरिये यूजर्स अपनी लाइव वीडियोज को इंस्टाग्राम टीवी (IGTV) पर भी पोस्ट कर सकते हैं। कंपनी ने इस अपडेट की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है।

जानकारी

अभी तक केवल पोस्ट और स्टोरीज होती थीं अर्काइव

इंस्टाग्राम द्वारा किए गए ट्वीट में तीन अपडेट के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि अभी तक यूजर्स लाइव वीडियोज को सेव नहीं कर सकते हैं, लेकिन अब इसके लिए फीचर आ गया है। इससे पहले यह केवल पोस्ट और स्टोरीज के लिए था। अब लाइव वीडियोज भी 30 दिन के लिए सेव रहेंगी। उन्हें यूजर्स कभी भी देख सकते हैं। 30 दिनों के बाद वे अपने आप डिलीट हो जाएंगी।

Advertisement

तरीका

डाउनलोड भी कर सकते हैं लाइव वीडियोज

लाइव आर्काइव फीचर भी वहीं दिया गया है, जहां पोस्ट और स्टोरीज आर्काइव्स उपलब्ध होता है। इस फीचर तक पहुंचने के लिए आपको इंस्टाग्राम ऐप ओपन कर अपनी प्रोफाइल पर टैप करना होगा। उसके बाद हैमबर्ग ऑप्शन पर जाना होगा। यहां दिए जा रहे कई ऑप्शन्स में से आर्काइव को सिलेक्ट करना होगा। उसके बाद लाइव अर्काइव में जाकर अपनी सभी लाइव वीडियोज देख पाएंगे। साथ ही उन्हें डाउनलोड भी कर पाएंगे।

Advertisement

अन्य फीचर्स

लॉन्च किए कए नए फीचर्स

इंस्टाग्राम लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स ला रही है। हाल ही में उसने स्टोरी मैप फीचर्स से लेकर कस्टमाइज आइकन तक कई फीचर्स लॉन्च किए थे। इसकी मदद से अब यूजर्स अपने लोकप्रिय पलों को देख सकते हैं। साथ ही एक और नए फीचर्स के जरिये अब यूजर्स अनचाहे कमेंट देखने की जरूरत नहीं है। इन सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां टैप करें।

Advertisement