Page Loader
पृथ्वी पर है गैर-मानवी अंतरिक्ष यान का टुकड़ा, हो सकता है एलियन के UFO का मलबा
पृथ्वी पर है गैर-मानवी अंतरिक्ष यान का टुकड़ा (तस्वीर/एक्स@TruthSeeker84x3)

पृथ्वी पर है गैर-मानवी अंतरिक्ष यान का टुकड़ा, हो सकता है एलियन के UFO का मलबा

Jul 18, 2024
05:11 pm

क्या है खबर?

उड़न तश्तरी (UFO) के विशेषज्ञों के पास ऐसी सामग्री है, जिसका परीक्षण करने पर उन्हें पता चला है कि वह इंसानों द्वारा बनाई गई नहीं है। डेली मेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, नमूने का परीक्षण नासा-ग्रेड तकनीक से किया गया था और 90 प्रतिशत सामग्री की पहचान नहीं की जा सकी। शोधकर्ताओं को मिला यह सामग्री अगर सच में पृथ्वी और मानव से कोई संबंध नहीं रखता है तो एलियन के होने का संभावना है।

सामग्री

कैसा है यह सामग्री?

यह सामग्री UFO जांचकर्ताओं के एक समूह MUFON के पास है। इसमें एक अद्वितीय प्रकाश और छिद्रपूर्ण बनावट है, इसलिए शोधकर्ताओं का विचार है कि यह किसी यान के मलबे से मिलता जुलता है। MUFON के शोधकर्ता बॉब स्पीयरिंग ने कहा, "यह बहुत हल्का पदार्थ है। यह लगभग छिद्रपूर्ण दिखता है, जैसे इसमें छिद्र हों। इसमें सोने की झलक है, लेकिन यह मूल रूप से एक काला पदार्थ है। ऐसा लगता है कि यह किसी तरह का मिश्रित पदार्थ है।"

परीक्षण

रूसी वैज्ञानिकों ने पहले किया था इसका परीक्षण

सबसे पहले रूसी वैज्ञानिकों ने इसका परीक्षण किया था। अपने प्रशिक्षण के बाद रूसी शोधकर्ता ने कहा था कि नमूना दुर्घटनाग्रस्त UFO के अवशेष होने की संभावना है। इस सप्ताह इरविंग, टेक्सास में एक सम्मेलन में इस सामग्री को पहली बार प्रदर्शित किया गया है। स्पीयरिंग ने बताया है कि रूसी भूवैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में X-रे फ्लोरोसेंस गन का उपयोग करके सामग्री का परीक्षण करने के बाद रूसी शोधकर्ता अर्कडी ने उनसे संपर्क किया था।