NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / न्यूरालिंक का पहला मरीज ठीक हुआ, सोच से कर रहा है माउस नियंत्रित- मस्क
    अगली खबर
    न्यूरालिंक का पहला मरीज ठीक हुआ, सोच से कर रहा है माउस नियंत्रित- मस्क
    न्यूरालिंक का पहला मरीज हुआ ठीक- मस्क

    न्यूरालिंक का पहला मरीज ठीक हुआ, सोच से कर रहा है माउस नियंत्रित- मस्क

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 20, 2024
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के स्टार्टअप न्यूरालिंक ने पिछले महीने पहली बार किसी इंसानी मरीज को ब्रेन चिप लगाई थी।

    अब जानकारी मिल रही है कि यह मरीज पूरी तरह से ठीक हो गया है और अपनी सोच के जरिये कंप्यूटर माउस का इस्तेमाल कर पा रहा है।

    खुद मस्क ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मरीज पूरी तरह ठीक हो गया है और अभी तक कोई भी दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है।

    कामयाबी

    सोच से माउस नियंत्रित कर रहा है मरीज

    अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक स्पेस में बोलते हुए मस्क ने बताया कि मरीज अब केवल अपनी सोच के सहारे माउस चला पा रहा है। अब न्यूरालिंक उस मरीज से माउस का अधिकतम उपयोग कराने का प्रयास कर रही है।

    हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इस कामयाबी पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

    बता दें कि न्यूरालिंक को पिछले साल सितंबर में इंसानों में अपनी चिप का परीक्षण करने की इजाजत मिली थी।

    ट्रायल

    रोबोट ने लगाई थी चिप 

    रोबोट ने मरीज के दिमाग में इस चिप को लगाया था। इसे ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) भी कहा जा रहा है। इसे दिमाग के उस हिस्से में लगाया गया, जो हमारे हिलने-डुलने की मंशा को नियंत्रित करता है।

    न्यूरालिंक का कहना है कि उसका प्राथमिक लक्ष्य मरीजों को केवल अपनी सोच के जरिये कंप्यूटर कर्सर या कीबोर्ड को नियंत्रित करने के लायक बनाना है। मस्क के दावे के अनुसार, कंपनी ने इसमें कुछ हद तक कामयाबी पा ली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एलन मस्क
    न्यूरालिंक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: विराट कोहली PBKS के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इस डिजिटल युग में अपनी कला से कैसे पैसा कमाएं? यहां जानिए तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स

    एलन मस्क

    एलन मस्क ने यहूदी विरोधी पोस्ट का किया समर्थन, एक्स पर कई कंपनियों ने रोका विज्ञापन ट्विटर
    स्पेस-X ने लॉन्च किए 23 नए स्टारलिंक सैटेलाइट्स, इतनी हुई कुल संख्या  स्पेस-X
    टेस्ला साइबरट्रक के लॉन्च इवेंट को लेकर नई जानकारी आई सामने, जानिए कितनी यूनिट होगी डिलीवर  टेस्ला
    भारत सरकार के साथ समझौते के करीब टेस्ला, जल्द लगाएगी नया प्लांट   टेस्ला

    न्यूरालिंक

    इंसानी दिमाग में न्यूरालिंक चिप लगा पाएंगे एलन मस्क? टेस्ट के दौरान 15 बंदरों की मौत एलन मस्क
    सैलरी से लेकर कंपनियों तक, एलन मस्क के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप ट्विटर
    पिछले साल जुड़वा बच्चों के पिता बने थे मस्क, कंपनी की शीर्ष अधिकारी है मां- रिपोर्ट एलन मस्क
    न्यूरालिंक ब्रेन चिप का इंसानी ट्रायल छह महीनों में शुरू होने की उम्मीद- एलन मस्क एलन मस्क
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025