Page Loader
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: ISRO ने सार्वजनिक किया चंद्रयान-3 का डाटा, ऐसे करें डाउनलोड
ISRO ने सार्वजनिक किया चंद्रयान-3 का डाटा (तस्वीर: ISRO)

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: ISRO ने सार्वजनिक किया चंद्रयान-3 का डाटा, ऐसे करें डाउनलोड

Aug 23, 2024
07:06 pm

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज (23 अगस्त) राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर चंद्रयान-3 मिशन के तहत इकट्ठा किए गए महत्वपूर्ण डाटा को सार्वजनिक तौर पर जारी कर दिया है। ISRO ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर द्वारा खींची गई हजारों तस्वीरें भी जारी की हैं। आज जारी किया गया डाटा भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान डाटा केंद्र (ISSDC) द्वारा होस्ट किए गए ISRO विज्ञान डाटा संग्रह (ISDA) में उपलब्ध है।

वैज्ञानिक डाटा

वैज्ञानिक डाटा भी ISRO ने किया जारी

ISRO ने आज चंद्रयान-3 द्वारा इकट्ठा किए गए वैज्ञानिक डाटा को भी सार्वजनिक रूप से जारी किया है। चंद्रयान-3 का यह डाटा आज से पहले केवल उन वैज्ञानिकों के लिए उपलब्धि था, जिन्हें ISRO द्वारा अनुमति प्राप्त थी। हालांकि, अब इस डाटा का उपयोग वैज्ञानिक समुदाय से जुड़े हुए सभी लोग कर सकते हैं और विश्लेषण करके अपना अध्ययन दुनिया के साथ साझा कर सकते हैं। अब इस पर कई दशकों तक वैज्ञानिक अध्ययन चलेगा।

तरीका

कैसे डाउनलोड करें चंद्रयान-3 का डाटा?

ISRO द्वारा जारी किए गए चंद्रयान-3 के डाटा और तस्वीरों को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ISSDC की वेबसाइट (pradan.issdc.gov.in) पर जाएं। इसके बाद यहां आपको अपना नाम, व्यवसाय और अन्य व्यक्तिगत विवरण दर्ज करके एक अकाउंट बनाना होगा और उसे ईमेल के माध्यम से सत्यापित भी करना होगा। एक बार जब आप अकाउंट बना लेते हैं, तब आप यहां से डाटा और तस्वीरों को यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।