
नासा सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए कल लॉन्च करेगी मिशन, ऐसे देख सकेंगे लाइव
क्या है खबर?
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए नासा और स्पेस-X कल (15 मार्च) क्रू-10 मिशन को लॉन्च करेगी।
दोनों अंतरिक्ष यात्री जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर हैं और पहले बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से लौटने वाले थे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण यह संभव नहीं हो सका।
इससे पहले यह मिशन बुधवार को लॉन्च होना था, लेकिन फाल्कन 9 रॉकेट में हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के चलते इसे टाल दिया गया।
लाइव
कैसे और कब देखें लॉन्च को लाइव
अगर आप इस लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं, वे इसे नासा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
लॉन्च की कवरेज 15 मार्च को रात करीब 02:00 बजे से शुरू होगी, जबकि फाल्कन 9 रॉकेट भारतीय समयानुसार 15 मार्च को सुबह 04:33 बजे उड़ान भरेगा।
अगर मौसम सही रहा और तकनीकी समस्याएं नहीं आईं, तो स्पेसक्राफ्ट शनिवार रात 11:30 बजे ISS से डॉक करेगा।
मिशन
मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री हैं शामिल
क्रू-10 मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जो स्पेस-X के फाल्कन 9 रॉकेट से ISS पर 6 महीने के लिए जाएंगे।
यह मिशन नासा के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के तहत हो रहा है, जिसमें निजी कंपनियां अंतरिक्ष यात्रा में योगदान दे रही हैं।
इस मिशन के सफल होने पर क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्री, जिनमें निक हेग, विलियम्स और विल्मोर शामिल हैं। इस मिशन की सफलता नासा और स्पेस-X के भविष्य के मानव अंतरिक्ष अभियानों के लिए महत्वपूर्ण होगी।