आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा इमारत के आकार का एस्ट्रोयड, नासा अलर्ट पर
क्या है खबर?
एस्ट्रोयड 2023 QE8 नामक एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है, जो आज (10 सितंबर) हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है।
नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 QE8 वर्तमान में लगभग 26,794 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है।
आज 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की आशंका है।
आकार
एस्ट्रोयड 2023 QE8 का आकार
अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 QE8 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 180 फीट चौड़ा है।
2023 QE8 के अतिरिक्त 2023 RP2 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है।
आज लगभग 48 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह हमारे ग्रह के काफी करीब से गुजर सकता है। इसका आकार किसी बस के समान लगभग 41 फीट चौड़ा है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)
बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है।
जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।
एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।