Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 360 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां
एस्ट्रोयड 2020 NC का आकार लगभग 360 फीट चौड़ा है (तस्वीर: पिक्साबे)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 360 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां

Jul 02, 2023
10:39 am

क्या है खबर?

नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। एस्ट्रोयड 2020 NC नामक एस्ट्रोयड वर्तमान में 27,873 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी इमारत के समान लगभग 360 फीट चौड़ा है। आज 53 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके ग्रह के काफी करीब पहुंचने की उम्मीद है।

संबंध

एटेन समूह से संबंधित है एस्ट्रोयड

एस्ट्रोयड 2020 NC को 6 जुलाई, 2020 को खोजा गया था और यह एस्ट्रोयड्स के एटेन समूह से संबंधित है। अंतरिक्ष वेबसाइट द स्काई के अनुसार, यह लगभग 274 दिनों में सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करता है। नासा ने आश्वस्त किया है कि यह एस्ट्रोयड कोई संभावित खतरा पैदा नहीं करता है, लेकिन अगर गुरुत्वाकर्षण बल के कारण रास्ता भटककर यह पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराता है तो उस हिस्से में भारी नुकसान हो सकता है।