LOADING...
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 HV5
एस्ट्रोयड 2023 HV5 का आकार लगभग 41 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 HV5

May 02, 2023
12:02 pm

क्या है खबर?

नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) ने पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। एस्ट्रोयड 2023 HV5 नामक यह एस्ट्रोयड वर्तमान में हमारे ग्रह की तरफ लगभग 32,152 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है। आज यह एस्ट्रोयड 43 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी बस के समान लगभग 41 फीट चौड़ा है।

समूह

अपोलो ग्रुप से संबंधित है एस्ट्रोयड 2023 HV5

एस्ट्रोयड 2023 HV5 का संबंध एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से है, जो पृथ्वी को पार करने वाली अंतरिक्ष चट्टानें हैं। जर्मन खगोलशास्त्री कार्ल रेनमुथ ने 1930 के दशक में अपोलो समूह के बारे में पता लगाया था। बता दें, सौरमंडल में मौजूद ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। नासा अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से इन सभी एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है।