Page Loader
एस्ट्रोयड 2016 LY48 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2016 LY48 का आकार 310 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड 2016 LY48 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, नासा ने जारी किया अलर्ट

Sep 15, 2023
11:01 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2016 LY48 नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2016 LY48 वर्तमान में लगभग 34,159 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह कल (16 सितंबर) लगभग 19 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।

अलर्ट

नासा कब जारी करती है अलर्ट?

एस्ट्रोयड 2016 LY48 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 310 फीट चौड़ा है। बता दें कि बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाने वाले ज्यादातर एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है।