Page Loader
आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा विमान के आकार का एस्ट्रोयड, नासा अलर्ट पर
एस्ट्रोयड 2023 RQ9 का आकार लगभग 80 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा विमान के आकार का एस्ट्रोयड, नासा अलर्ट पर

Sep 16, 2023
09:43 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटका हुआ एक एस्ट्रोयड आज (16 सितंबर) हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है, जिसको लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, आज लगभग 40 लाख किलोमीटर की दूरी पर एस्ट्रोयड 2023 RQ9 के पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की आशंका है। वर्तमान में यह लगभग 31,974 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 RQ9 का आकार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 RQ9 का आकार किसी विमान के समान लगभग 80 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अमोर समूह से संबंधित है। 2023 RQ9 के अतिरिक्त 2010 TE नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और इसका आकार भी लगभग 70 फीट चौड़ा है। आज लगभग 25 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह हमारे ग्रह के काफी करीब से गुजर सकता है।

प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस 

बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।