Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 92 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा 
एस्ट्रोयड 2023 FO3 का आकार लगभग 92 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 92 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा 

Mar 31, 2023
10:32 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 FO3 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो काफी तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। यह एस्ट्रोयड 36,651 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है और आज (31 मार्च) 25 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी इमारत के समान लगभग 92 फीट चौड़ा है।

प्रकार

कितने प्रकार के होते हैं एस्ट्रोयड? 

मुख्य रूप से एस्ट्रोयड्स तीन (C, S और M) प्रकार के होते हैं। C-प्रकार के एस्ट्रोयड कार्बन युक्त पदार्थों से बने होते हैं, S-प्रकार के एस्ट्रोयड सिलिकेट खनिजों से बने होते हैं और M-प्रकार के एस्ट्रोयड मुख्य रूप से धातु से बने होते हैं। ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट में पाए जाते हैं। प्रारंभिक सौरमंडल और ग्रहों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक एस्ट्रोयड्स का अध्ययन करते हैं।