Page Loader
नासा समेत दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां अलर्ट पर, पृथ्वी की ओर बढ़ रहा विशाल एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 CJ1 का आकार लगभग 89 फीट चौड़ा है (तस्वीर: नासा)

नासा समेत दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां अलर्ट पर, पृथ्वी की ओर बढ़ रहा विशाल एस्ट्रोयड

Feb 13, 2023
11:21 am

क्या है खबर?

नासा समेत दुनियाभर की कई अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों ने एस्ट्रोयड 2023 CJ1 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह एस्ट्रोयड किसी हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से तेज लगभग 25,755 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 CJ1 का आकार लगभग 89 फीट चौड़ा है और आज 13 फरवरी को एस्ट्रोयड 2023 CJ1 लगभग 48 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा।

अध्ययन

नासा एस्ट्रोयड्स का ऐसे करती है अध्ययन

अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने अंतरिक्ष टेलीस्कोप और वेधशालाओं जैसे NEOWISE का उपयोग एस्ट्रोयड्स के अध्ययन करने के लिए करती है। इसके साथ ही अटाकामा लार्ज मिलिमीटर / सबमिलीमीटर एरे (ALMA) जैसे विभिन्न प्रकार के ग्राउंड-आधारित टेलीस्कोप का भी उपयोग करके भी एस्ट्रोयड्स के बारे में अध्ययन करती है। बता दें, नासा द्वारा अब तक पृथ्वी के करीब आने वाले 28,000 से भी अधिक एस्ट्रोयड्स को विभिन्न तकनीकी उपकरणों का उपयोग करके खोजा गया है।