Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है 200 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा अलर्ट पर
एस्ट्रोयड 2023 QH अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है 200 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा अलर्ट पर

Aug 29, 2023
10:34 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड तेजी से हमारे ग्रह के तरफ बढ़ रहा है, जिसको लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, 2023 QH नामक इस एस्ट्रोयड का आकार किसी इमारत के समान लगभग 200 फीट चौड़ा है। यह वर्तमान में लगभग 29,457 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है।

खतरा

एस्ट्रोयड 2023 QH से खतरा 

एस्ट्रोयड 2023 QH अपोलो समूह से संबंधित है और 31 अगस्त को लगभग 46 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। एस्ट्रोयड का आकार लगभग 200 फीट चौड़ा है और यह पृथ्वी से लाखों किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है, इसलिए इससे पृथ्वी को कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह रास्ता भटककर पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराता है तो वहां नुकसान हो सकता है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य 

बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।