Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे 2 विशाल एस्ट्रोयड, नासा अलर्ट पर
एस्ट्रोयड 1994 XD का आकार लगभग 1,600 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे 2 विशाल एस्ट्रोयड, नासा अलर्ट पर

Jun 11, 2023
11:14 am

क्या है खबर?

बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर 2 विशाल एस्ट्रोयड तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। एस्ट्रोयड 1994 XD नामक एस्ट्रोयड वर्तमान में 77,301 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है और कल (12 जून) यह पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। इस एस्ट्रोयड का आकार किसी बड़े इमारत के समान 1,600 फीट चौड़ा है।

दूसरा एस्ट्रोयड

एस्ट्रोयड 2020 DB भी बढ़ रहा पृथ्वी की ओर

पृथ्वी के तरफ बढ़ रहे दूसरे एस्ट्रोयड का नाम एस्ट्रोयड 2020 DB है, जो आकार में 1,500 फीट चौड़ा है। नासा के अनुसार, यह एस्ट्रोयड 15 जून को पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा और यह वर्तमान में 34,279 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। बात दें कि जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।