Page Loader
कल पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 180 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा
एस्ट्रोयड 2023 HZ4 का आकार लगभग 180 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कल पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 180 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा

May 03, 2023
11:56 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बड़े आकार के एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो कल पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा। एस्ट्रोयड 2023 HZ4 नामक यह एस्ट्रोयड 81,907 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है। कल (3 अप्रैल) यह 30 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी बड़े इमारत के समान 180 फीट चौड़ा है।

अध्ययन

क्यों किया जाता है एस्ट्रोयड का अध्ययन?

जब कोई एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी के करीब आता है, तब नासा संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। नासा भूमि और अंतरिक्ष आधारित टेलिस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है। टेलिस्कोपों की मदद से प्राप्त डाटा का उपयोग कर वैज्ञानिक एस्ट्रोयड्स के बारे में अध्ययन करते हैं, जिससे ब्रह्मांड के निर्माण के समय की स्थिति के बारे में जाना जा सके।