Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 180 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां 
एस्ट्रोयड HF1 का आकार लगभग 180 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 180 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां 

Jun 21, 2023
02:22 pm

क्या है खबर?

नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड HF1 नामक एस्ट्रोयड वर्तमान में 15,727 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। आज (21 जून) 47 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके ग्रह के काफी करीब पहुंचने की उम्मीद है। एस्ट्रोयड HF1 का आकार किसी इमारत के समान लगभग 180 फीट चौड़ा हैं।

इतिहास

1980 में पहली बार पहुंचा था पृथ्वी के करीब 

रिपोर्ट के अनुसार, एस्ट्रोयड HF1 का का पृथ्वी के साथ पहला निकट संपर्क 26 जून, 1980 को हुआ, तब हमारे ग्रह से इसकी दूरी लगभग 48 लाख किलोमीटर थी। यह एस्ट्रोयड के अपोलो समूह से संबंधित है और आज के बाद 14 जून, 2050 को यह पृथ्वी के करीब आएगा। बता दें, जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब संभावित खतरे को देखते हुए नासा अलर्ट जारी करती है।