Page Loader
आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 1,600 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा अलर्ट पर
एस्ट्रोयड 2020 DB5 का आकार लगभग 1,600 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 1,600 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा अलर्ट पर

Jun 15, 2023
11:33 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक ऐसे एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज तेज गति से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2020 DB5 नामक एस्ट्रोयड 43 लाख किलोमीटर की दूरी पर आज हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच जाएगा। वर्तमान में यह 34,279 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। किसी बड़े इमारत के समान इस एस्ट्रोयड का आकार लगभग 1,600 फीट चौड़ा है।

खतरा

एस्ट्रोयड 2020 DB5 से क्या है खतरा? 

एस्ट्रोयड 2020 DB5 से फिलहाल पृथ्वी को नुकसान पहुंचने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह लगभग 43 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह रास्ता भटककर पृथ्वी से टकराता है तो एक बड़े हिस्से में भारी नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि जब बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।