Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 130 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, जारी किया गया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 SZ का आकार लगभग 130 फीट चौड़ा है (तस्वीर: पिक्साबे)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 130 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, जारी किया गया अलर्ट

Sep 25, 2023
09:45 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है, जिसको लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, 2023 SZ नामक एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 15,337 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। इस एस्ट्रोयड का आकार किसी इमारत के समान लगभग 130 फीट चौड़ा है।

खतरा

एस्ट्रोयड 2023 SZ से खतरा 

एस्ट्रोयड 2023 SZ आज (25 सितंबर) लगभग 21 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। इसका आकार केवल 130 फीट चौड़ा है और यह पृथ्वी से इतने किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है, इसलिए इससे पृथ्वी को कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह रास्ता भटककर पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराता है तो वहां नुकसान हो सकता है।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस

जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।