Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 1,200 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा
एस्ट्रोयड 2014 QL433 का आकार लगभग 1,200 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 1,200 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा

Aug 04, 2023
11:38 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहा है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, 2014 QL433 नामक यह एस्ट्रोयड वर्तमान में 74,246 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। आज (4 अगस्त) 53 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंचने की संभावना है।

आकार

एस्ट्रोयड 2014 QL433 का आकार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2014 QL433 का आकार किसी इमारत के समान लगभग 1,200 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। बता दें कि नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से पृथ्वी के करीब आने वाले एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है।