Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा बस के आकार का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी की चेतावनी 
एस्ट्रोयड 2023 HX1 का आकार लगभग 36 फीट चौड़ा है (तस्वीर: नासा)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा बस के आकार का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी की चेतावनी 

Apr 21, 2023
11:49 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 HX1 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो काफी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। एस्ट्रोयड 2023 HX1 इस समय लगभग 38,126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है और आज (21 अप्रैल) लगभग 30 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी बड़ी बस के समान लगभग 36 फीट चौड़ा है।

अलर्ट

कब जारी होता है अलर्ट?

नासा अपने भू-आधारित और अंतरिक्ष आधारित विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद सभी एस्ट्रोयड पर नजर रखती है। ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच पाए जाते हैं और यह निकल और लोहे जैसे धातुओं से बने होते हैं। जब कभी कोई एस्ट्रोयड रास्ता भटककर पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब संभावित खतरे को देखते हुए नासा का प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस अलर्ट जारी करता है।