Page Loader
नासा ने जारी किया रेड अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 200 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 DM का आकार लगभग 200 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा ने जारी किया रेड अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 200 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Mar 15, 2023
01:13 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्लेनेटरी डिफेंस ऑफिस ने एस्ट्रोयड 2023 DM नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह एस्ट्रोयड लगभग 26,446 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा करते हुए आज (15 मार्च) को 32 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 DM का आकार किसी विमान के समान लगभग 200 फीट चौड़ा है और वैज्ञानिकों ने इसे इसी साल खोजा है।

खतरा

एस्ट्रोयड 2023 DM से कितना बड़ा है खतरा?

एस्ट्रोयड 2023 DM का आकार 200 फीट चौड़ा है और यह पृथ्वी के 32 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर रहा, इसलिए इससे पृथ्वी को किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। अगर गुरुत्वाकर्षण बल के कारण यह रास्ता भटककर पृथ्वी के बहुत करीब आ जाता है, तो इससे किसी एक क्षेत्र में हल्का नुकसान हो सकता है। बता दें, जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है तो नासा अलर्ट जारी करती है।