Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एटन समूह का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्टेरॉयड 2023 RL अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एटन समूह का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Sep 11, 2023
09:55 am

क्या है खबर?

बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 RL नामक इस एस्ट्रोयड का आकार लगभग 24 फीट चौड़ा है। यह वर्तमान में लगभग 24,668 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ आ रहा है।

खतरा

एस्ट्रोयड 2023 RL से कितना खतरा?

एस्ट्रोयड 2023 RL एस्ट्रोयड्स के एटन समूह से संबंधित है। आज (9 सितंबर) यह लगभग 75 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच सकता है। इसका आकार केवल 24 फीट चौड़ा है और यह पृथ्वी से इतने दूर से गुजरने वाला है, इसलिए इससे पृथ्वी को कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह रास्ता भटककर पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराता है तो वहां नुकसान हो सकता है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। इन पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। ज्यादातर एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं।