Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 RU, नासा अलर्ट पर
एस्ट्रोयड 2023 RU एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 RU, नासा अलर्ट पर

Sep 11, 2023
10:29 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 RU नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 RU आज (11 सितंबर) लगभग 40 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। वर्तमान में यह लगभग 72,951 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

अलर्ट

नासा कब जारी करती है अलर्ट?

एस्ट्रोयड 2023 RU एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 130 फीट चौड़ा है। बता दें कि बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाने वाले ज्यादातर एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं।