Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजर सकता है एस्ट्रोयड 2023 MD2, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 MD2 का आकार लगभग 150 फीट चौड़ा है (तस्वीर: पिक्साबे)

आज पृथ्वी के करीब से गुजर सकता है एस्ट्रोयड 2023 MD2, नासा ने जारी किया अलर्ट

Jul 11, 2023
01:09 pm

क्या है खबर?

बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहा है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। एस्ट्रोयड 2023 MD2 नामक यह एस्ट्रोयड वर्तमान में 30,362 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, आज 21 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंचने की संभावना है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 MD2 का आकार 

एस्ट्रोयड 2023 MD2 का आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 150 फीट चौड़ा है। यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इतिहास में पहली बार पृथ्वी के इतने करीब से गुजरने वाला है। नासा अंतरिक्ष और पृथ्वी पर मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से पृथ्वी के करीब आने वाले एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब अंतरिक्ष एजेंसी अलर्ट जारी करती है।