LOADING...
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा विमान के आकार का एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 KX का आकार लगभग 75 फीट चौड़ा है (तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा विमान के आकार का एस्ट्रोयड

May 26, 2023
11:22 am

क्या है खबर?

बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर कुछ एस्ट्रोयड कई बार पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाते हैं। नासा ने एस्ट्रोयड 2023 KX नामक एक ऐसे ही एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (26 मई) पृथ्वी के करीब पहुंच सकता है। वर्तमान में यह 57,350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है और 61 लाख किलोमीटर की दूरी पर आज यह पृथ्वी के करीब पहुंच जाएगा।

आकार

विमान के समान है एस्ट्रोयड का आकार

नासा के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी विमान के समान लगभग 75 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के आमोर समूह से संबंधित है। बता दें, नासा अंतरिक्ष और भूमि आधारित अपने विभिन्न टेलिस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद इन एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है। जब गुरुत्वाकर्षण बल के कारण रास्ता भटककर कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब अंतरिक्ष एजेंसी अलर्ट जारी करती है।