Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 ME4
एस्ट्रोयड 2023 ME4 का आकार लगभग 100 फीट चौड़ा है (तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 ME4

Jul 04, 2023
01:36 pm

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (4 जुलाई) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। 2023 ME4 नामक यह एस्ट्रोयड लगभग 38,405 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। आज 11 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने की संभावना है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी विमान के समान लगभग 100 फीट चौड़ा है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

नासा सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड पर अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नजर रखती है और संभावित खतरे को देखते हुए समय-समय पर अलर्ट जारी करती है। ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। यह लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। बता दें, एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन करके वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।