Page Loader
पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 BU, जानें कब
एस्ट्रोयड 2023 BU आकार में करीब 16 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 BU, जानें कब

Jan 24, 2023
07:18 pm

क्या है खबर?

नासा ने एस्ट्रोयड 2023 BU नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह एस्ट्रोयड काफी तेजी से पृथ्वी की तरह बढ़ है और 26 जनवरी रात को यह पृथ्वी के बेहद करीब पहुंच जाएगा। SpaceWeather.com के मुताबिक, एस्ट्रोयड 2023 BU 26 जनवरी को पृथ्वी के लगभग 3,500 किलोमीटर के करीब आने वाला है। यह एस्ट्रोयड आकार में करीब 16 फीट चौड़ा है। अगर गुरुत्वाकर्षण बल के कारण यह पृथ्वी से टकराता है, तो इससे नुकसान भी पहुंच सकता है।

जानकारी

कितना खतरनाक है एस्ट्रोयड 2023 BU?

एस्ट्रोयड 2023 BU आकार में करीब 16 फीट चौड़ा है। इस आकार के एस्ट्रोयड के मध्य हवा में ही विस्फोट होने की संभावना होती है। खगोलविदों का मानना ​​है कि इस एस्ट्रोयड के वास्तव में पृथ्वी से टकराने की बहुत कम संभावना है। यदि आप इस घटना को एक शक्तिशाली टेलीस्कोप से देखना चाहते हैं, तो आप द वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के चैनल पर लाइव वेबकास्ट देख सकते हैं। यह लाइवस्ट्रीम 27 जनवरी को रात 12:45 बजे शुरू होगी।