Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 OD5 
एस्ट्रोयड 2023 OD5 एटन समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 OD5 

Aug 01, 2023
11:58 am

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) के अनुसार, 2023 OD5 नामक यह एस्ट्रोयड 53 लाख किलोमीटर की दूरी पर आज (1 अगस्त) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। वर्तमान में यह लगभग 65,714 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 OD5 का आकार

जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 OD5 का आकार किसी बड़ी इमारत के समान लगभग 150 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के एटन समूह से संबंधित है। बता दें, पृथ्वी के करीब आने वाले एस्ट्रोयड्स पर नासा अंतरिक्ष और पृथ्वी पर मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नजर रखती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब खतरे को देखते हुए एजेंसी अलर्ट जारी करती है।