Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेंगे 3 एस्ट्रोयड्स 
एस्ट्रोयड 2023 FN13 का आकार 38 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेंगे 3 एस्ट्रोयड्स 

Apr 15, 2023
01:12 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ऐसे 3 एस्ट्रोयड्स को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकते हैं। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 GC1 नामक एस्ट्रोयड आज लगभग 59 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंचेगा। वर्तमान में यह एस्ट्रोयड लगभग 23,652 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है और इसका आकार लगभग 51 फीट चौड़ा है।

अन्य 

ये हैं अन्य एस्ट्रोयड्स

एस्ट्रोयड 2023 FN13 नामक एस्ट्रोयड आज पृथ्वी से केवल 10 लाख किलोमीटर की दूरी पर गुजरेगा। इस एस्ट्रोयड का आकार किसी बस के समान लगभग 38 फीट चौड़ा है और यह लगभग 16,272 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा करते हुए पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। 33 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड 2023 GZ भी आज लगभग 30,960 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करते हुए 76 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के करीब पहुंच जाएगा।