Page Loader
नासा ने जारी की चेतावनी, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 CTI
एस्ट्रोयड 2023 CTI को इसी साल खोज गया है

नासा ने जारी की चेतावनी, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 CTI

Feb 15, 2023
02:41 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी जारी की है कि एस्ट्रोयड 2023 CTI नामक एस्ट्रोयड आज यानी 15 फरवरी को पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह एस्ट्रोयड लगभग 60,905 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज लगभग 83 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। बता दें, नासा का प्लेनेटरी डिफेंस कोआर्डिनेशन ऑफिस एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटके हुए एस्ट्रोयड पर नजर रखता है।

टक्कर

पृथ्वी से टकराया एक मीटर चौड़ा एस्ट्रोयड

फ्रांस के रुएन शहर में 13 फरवरी, 2023 को एक एस्ट्रोयड पृथ्वी की सतह से टकराया, जिसके बाद पूरे आकाश में तेज रोशनी फैल गई। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के वैज्ञानिकों ने रविवार को भविष्यवाणी की थी कि यह एस्ट्रोयड पृथ्वी से टकरा सकता है। एस्ट्रोयड का आकार केवल एक मीटर चौड़ा था, जिस वजह से पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वैज्ञानिकों ने एस्ट्रोयड को इसी साल 12 फरवरी को खोजा और इसका नाम 2023 CXI रखा गया था।