Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2022 BP
एस्ट्रोयड 2022 BP किसी विमान के समान लगभग 80 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2022 BP

Jan 18, 2023
11:44 am

क्या है खबर?

नासा ने अलर्ट जारी किया है कि एस्ट्रोयड 2022 BP कल, 19 जनवरी को पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। इस एस्ट्रोयड का आकार किसी विमान के समान लगभग 80 फीट चौड़ा है। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2022 BP किसी हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से तेज लगभग 62,084 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। एस्ट्रोयड 2022 BP 19 जनवरी को 35 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा।

जानकरी

पृथ्वी के लिए कितना बढ़ा खतरा है एस्ट्रोयड 2022 BP?

एस्ट्रोयड 2022 BP से पृथ्वी को किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। नासा का अनुमान है कि पृथ्वी को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाने के लिए किसी एस्ट्रोयड का आकार 96 किलोमीटर चौड़ा होना चाहिए। हालांकि, एस्ट्रोयड 2022 BP के समान छोटे एस्ट्रोयड भी अगर पृथ्वी से टकराते हैं तो स्थानीय स्तर पर बड़ा नुकसान कर सकते हैं। नासा का प्लेनेटरी डिफेंस ऑफिस एस्ट्रोयड्स को ट्रैक करता हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे का पता लगाया जा सके।