Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 NP
एस्ट्रोयड 2023 NP का आकार लगभग 65 फीट चौड़ा है (तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 NP

Jul 14, 2023
02:27 pm

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (14 जुलाई) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 NP नामक इस एस्ट्रोयड का आकार किसी विमान के समान लगभग 65 फीट चौड़ा है। वर्तमान में यह एस्ट्रोयड लगभग 26,660 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। आज 50 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने की संभावना है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 NP एस्ट्रोयड्स के एटेन समूह से संबंधित है। अंतरिक्ष एजेंसी सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड पर अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नजर रखती है और संभावित खतरे को देखते हुए समय-समय पर अलर्ट जारी करती है। बता दें, ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। यह लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं।