Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 LD
एस्ट्रोयड 2023 LD का आकार लगभग 59 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 LD

Jun 09, 2023
12:45 pm

क्या है खबर?

बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर कई बार कुछ एस्ट्रोयड पृथ्वी के काफी करीब आ जाते हैं। नासा ने एक ऐसे ही एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (9 जून) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। एस्ट्रोयड 2023 LD नामक यह एस्ट्रोयड 32,763 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है और आज 95 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के करीब पहुंच जाएगा।

आकार

विमान के आकार का है एस्ट्रोयड

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, आज पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने वाले एस्ट्रोयड का आकार किसी विमान के समान लगभग 59 फीट चौड़ा है। बता दें, एस्ट्रोयड मुख्य रूप से 3 (M, C और S) प्रकार के होते हैं और ये निकल और लोहे जैसी धातुओं से बने होते हैं। M-प्रकार के एस्ट्रोयड धातु से, S-प्रकार के एस्ट्रोयड सिलिकेट खनिज से और C-प्रकार के एस्ट्रोयड कार्बन युक्त पदार्थ से बने होते हैं।