Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 HL
एस्ट्रोयड 2023 HL का आकार लगभग 45 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 HL

Jun 16, 2023
12:55 pm

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड आज (16 जून) पृथ्वी के काफी करीब पहुंच सकता है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 HL नामक यह एस्ट्रोयड 3,730 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ आगे बढ़ रहा है और आज लगभग 51 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा। किसी बस के समान एस्ट्रोयड 2023 HL का आकार लगभग 45 फीट चौड़ा है।

संबंध

अमोर समूह से संबंधित एस्ट्रोयड 2023 HL

नासा ने यह भी खुलासा किया है कि यह अंतरिक्ष चट्टान निकट-पृथ्वी एस्ट्रोयड के अमोर समूह से संबंधित है। बता दें, एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन करके वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं और यह लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं।