Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा 130 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2022 YS5 किसी बड़े विमान के समान 130 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा 130 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Jan 13, 2023
02:01 pm

क्या है खबर?

नासा ने अलर्ट जारी किया है कि एक बड़े आकार का एस्ट्रोयड आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2022 YS5 नामक एस्ट्रोयड 21,506 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह आज, 13 जनवरी को 59 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। एस्ट्रोयड 2022 YS5 का आकार किसी बड़े विमान के समान 130 फीट चौड़ा है।

जानकारी

नासा का प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस जारी करता है अलर्ट

एस्ट्रोयड कभी-कभी एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी के करीब आ जाते हैं। नासा का प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस पृथ्वी के करीब आने वाले सभी एस्ट्रोयड्स पर नजर रखता है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तो संभावित खतरे को देखते हुए नासा अलर्ट जारी करता है। इस एस्ट्रोयड के पृथ्वी से टकराने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह रास्ता भटकता है तो पृथ्वी से टकरा सकता है।