Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा अपोलो ग्रुप का एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 ME1 का आकार लगभग 88 फीट चौड़ा है (तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा अपोलो ग्रुप का एस्ट्रोयड

Jun 26, 2023
09:43 am

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (26 जून) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, 2023 ME1 नामक यह एस्ट्रोयड लगभग 43,685 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इस एस्ट्रोयड का आकार किसी विमान के समान लगभग 88 फीट चौड़ा है और आज 48 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।

ग्रुप

अपोलो ग्रुप से संबंधित है एस्ट्रोयड 2023 ME1

एस्ट्रोयड 2023 ME1 एस्ट्रोयड्स के अपोलो ग्रुप से संबंधित है। इसका आकार किसी विमान के समान होने के बावजूद इससे पृथ्वी को किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है, क्योंकि यह पृथ्वी से 48 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर रहा है। हालांकि, अगर गुरुत्वाकर्षण बल के कारण रास्ता भटककर यह एस्ट्रोयड हमारे ग्रह के काफी के करीब पहुंच जाता है, तो किसी एक क्षेत्र में नुकसान हो सकता है।