Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 97 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2015 MA54 का आकार 97 फीट चौड़ा है (तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 97 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Jul 24, 2023
10:09 am

क्या है खबर?

नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। एस्ट्रोयड 2015 MA54 नामक एस्ट्रोयड आज (24 जुलाई) लगभग 63 लाख किलोमीटर की दूरी पर हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 33,136 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की तरफ आ रहा है।

खतरा

पृथ्वी को क्या है खतरा?

एस्ट्रोयड 2015 MA54 का आकार किसी विमान के समान लगभग 97 फीट चौड़ा है। यह आज 63 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा, इसलिए इससे पृथ्वी पर किसी नुकसान की आशंका नहीं है। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह अपने रास्ते से भटककर पृथ्वी के किसी एक हिस्से से टकराता है, तो वहां नुकसान हो सकता है। बता दें, जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।