Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 880 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2019 LH5 का आकार 880 फीट चौड़ा है (तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 880 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Jul 07, 2023
01:20 pm

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2019 LH5 नामक यह एस्ट्रोयड आज (7 जुलाई) 57 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। वर्तमान में यह 77,938 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार किसी बड़े मैदान के समान लगभग 880 फीट चौड़ा है।

संबंध

अपोलो समूह से संबंधित एस्ट्रोयड 2019 LH5

एस्ट्रोयड 2019 LH5 अपोलो समूह से संबंधित है। यह पहली बार 3 फरवरी, 1916 को पृथ्वी के करीब आया था और 2 फरवरी, 1977 को 42 लाख किलोमीटर की दूरी पर था। आज के बाद एस्ट्रोयड 2019 LH5 के 3 फरवरी, 2044 को 47 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के करीब पहुंचने की उम्मीद है। बता दें, जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।