Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 58 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 OR1 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 58 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Jul 26, 2023
02:45 pm

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 OR1 नामक यह एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 41,100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। कल (27 जुलाई) 12 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने की संभावना है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 OR1 का आकार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 OR1 का आकार किसी इमारत के समान लगभग 58 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के एटन समूह से संबंधित है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब खतरे को देखते हुए एजेंसी अलर्ट जारी करती है। पृथ्वी के करीब आने वाले एस्ट्रोयड्स पर नासा अंतरिक्ष और पृथ्वी पर मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नजर रखती है।