Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 100 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 PX का आकार लगभग 100 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 100 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Aug 15, 2023
10:51 am

क्या है खबर?

2023 PX नामक एक एस्ट्रोयड तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है, जिसको लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, यह एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 27,252 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। यह आज (15 अगस्त) 49 लाख किलोमीटर की दूरी पर हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है।

संबंध

एटेन समूह से संबंधित है एस्ट्रोयड 2023 PX

अंतरिक्ष एजेंसी ने यह भी खुलासा किया है कि 2023 PX एस्ट्रोयड्स के एटेन समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी इमारत के समान लगभग 100 फीट चौड़ा है। बता दें, एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य 

नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है। ज्यादातर एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। ये बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।