Page Loader
नासा ने मंगल ग्रह पर खोजा रहस्यमयी गड्ढा, भविष्य के मिशन में होगा उपयोगी
नासा ने मंगल ग्रह पर खोजा रहस्यमयी छेद (तस्वीर: नासा)

नासा ने मंगल ग्रह पर खोजा रहस्यमयी गड्ढा, भविष्य के मिशन में होगा उपयोगी

Jun 20, 2024
07:40 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर रहस्यमयी गड्ढा खोजा है, जो भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों को आश्रय दे सकता है। लाइवसाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर एक प्राचीन ज्वालामुखी के किनारे एक रहस्यमयी गड्ढा खोजा है। गड्ढे की तस्वीरें सबसे पहले नासा के मार्स रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर ने ली थीं। फिलहाल इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं है कि मंगल ग्रह पर यह गड्ढा कैसे बना होगा।

गड्ढा

क्या हो सकता है यह गड्ढा? 

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह पर मौजूद यह गड्ढा एक गहरा लावा ट्यूब हो सकता है। इसका निर्माण उस समय हुआ होगा, जब अर्सिया मॉन्स सक्रिय था। पतले वायुमंडल और चुंबकीय क्षेत्र की कमी के कारण, वैज्ञानिकों ने भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों को आश्रय देने के लिए गड्ढों और गुफाओं की तलाश की है। यह भविष्य में मंगल ग्रह पर जाने वाले मानवयुक्त मिशनों के लिए अच्छा लैंडिंग स्थल हो सकता है।

गुफा

किसी गुफा के बारे में चल सकता है पता

मंगल ग्रह पर मिले इस गड्ढे से भविष्य में ग्रह पर मौजूद किसी बड़ी गुफा के बारे में पता चल सकता है। यदि भविष्य के मिशनों से पता चलता है कि यह गड्ढा एक बड़ी खुली गुफा की ओर जाता है, तो इससे मंगल ग्रह पर किसी अंतरिक्ष एजेंसी को अपने किसी मिशन को अंजाम देने में काफी मदद मिलेगी। फिलहाल वैज्ञानिकों को यह भी नहीं पता है कि इस क्षेत्र की गहराई कितनी है।