NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / भारत में भी उपलब्ध हुआ गूगल प्ले गेम, कंप्यूटर पर खेल सकेंगे एंड्रॉयड गेम
    अगली खबर
    भारत में भी उपलब्ध हुआ गूगल प्ले गेम, कंप्यूटर पर खेल सकेंगे एंड्रॉयड गेम
    भारत में भी कंप्यूटर पर खेलने के लिए उपलब्ध हुआ गूगल का गेम प्ले (तस्वीर: गूगल)

    भारत में भी उपलब्ध हुआ गूगल प्ले गेम, कंप्यूटर पर खेल सकेंगे एंड्रॉयड गेम

    लेखन रजनीश
    Jul 14, 2023
    10:58 pm

    क्या है खबर?

    ऑनलाइन गेमिंग तेजी से बढ़ रही है और इस बीच गूगल ने भी कंप्यूटर के लिए अपने प्ले गेम्स का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी खासियत यह है यूजर्स विंडोज कंप्यूटर/लैपटॉप पर एंड्रॉयड गेम खेल सकते हैं।

    गूगल की यह सर्विस अब भारत सहित 120 से अधिक देशों में उपलब्ध है।

    पहली बार इसे 2022 में लॉन्च किया गया था और तब से इसे कई देशों में धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा था।

    गेम

    यूजर्स बड़ी स्क्रीन, माउस और की-बोर्ड की मदद से खेल पाएंगे गेम

    गूगल प्ले गेम्स यूजर्स को PC की बड़ी स्क्रीन, माउस और की-बोर्ड के जरिए बेहतर कंट्रोल के साथ गेम खेलने की सुविधा देती है।

    अभी इसमें सीमित गेम ही हैं। वर्तमान में PC के लिए लगभग 100 गेम उपलब्ध हैं।

    इनमें एवरसोल, लॉर्ड्स मोबाइल और एवोनी: द किंग्स रिटर्न के साथ ही लूडो किंग और हिटविकेट गेम्स जैसे भारतीय गेम्स भी मिलते हैं।

    गूगल के मुताबिक, भारतीय यूजर्स इसे अंग्रेजी और हिंदी 2 भाषाओं में इस्तेमाल कर पाएंगे।

    गूगल

    कम से कम रखी गई है PC की स्पेसिफिकेशन

    गूगल का कहना है कि उसने यूजर्स के लिए इसे अधिक आसान और सुलभ बनाने के लिए पिछले कुछ महीनों में सॉफ्टवेयर में कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें की-बोर्ड रीमैपिंग और कम से कम PC स्पेसिफिकेशन हैं।

    हालांकि, अभी प्ले गेम बीटा वर्जन में है, इसलिए अंतिम रिलीज के वक्त कंप्यूटर के हार्डवेयर की जरूरतें बदल सकती हैं।

    विंडोज यूजर्स PC पर प्ले गेम्स ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और एंड्रॉयड गेम डाउनलोड कर खेलना शुरू कर सकते हैं।

    सुविधा

    ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे गेम

    गेम खेलने के लिए यूजर्स को हार्डवेयर वर्चुअलाइजेशन के साथ ही एक विंडोज एडमिन अकाउंट भी रखना होगा।

    यूजर्स अपने गेम प्रोग्रेस को एंड्रॉयड फोन, टैबलेट, क्रोमबुक और PC जैसे डिवाइस में सिंक कर सकते हैं।

    PC पर गेम सेटअप के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप पर प्ले गेम खोलें और अपने गूगल अकाउंट को लॉग-इन कर गेम डाउनलोड करें।

    गेम रन होने पर यूजर्स के सामने गेम की लिस्ट खुल जाएगी, जहां से पसंदीदा गेम को डाउनलोड कर पाएंगे।

    हार्डवेयर

    गेम खेलने के लिए कंप्यूटर में इस न्यूनतम हार्डवेयर की होगी जरूरत

    कंप्यूटर/लैपटॉप पर गेम खेलने के लिए सिस्टम की कुछ न्यूनतम जरूरतें हैं। कंप्यूटर या PC पर गूगल प्ले गेम्स के लिए यूजर्स को विंडोज 10 या इससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।

    इसके अलावा कुछ गेम के लिए यूजर्स को 4 CPU फिजिकल कोर वाले प्रोसेसर, इंटेल UHD ग्राफिक्स 630 GPU या इसी क्षमता वाले ग्राफिक्स कार्ड, 10 GB SSD स्टोरेज और 8 GB रैम की जरूरत होगी।

    गेमिंग के लिए हार्डवेयर वर्चुअलाइजेशन चालू होना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गेम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय

    गेम

    फ्री फायर मैक्सः 17 अक्टूबर के कोड को कैसे रिडीम करें? गेमिंग बाइट्स
    फ्री फायर मैक्स में 18 अक्टूबर को इन कोड को करें रिडीम गेमिंग बाइट्स
    गरेना फ्री फायर मैक्स में 19 अक्टूबर के लिए कोड, जानें कैसे होंगे रीडीम गेमिंग बाइट्स
    फ्री फायर मैक्स: ये रहे 20 अक्टूबर के लिए कोड, जल्द रिडीम करें गेमिंग बाइट्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025